फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मेगा कैंप के अंतिम दिन आई 465 शिकायतें, 155 निपटीं

Wed, 23 Jul 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए उपखंड़ों और उपकेंद्रों में लगे शिविर में लोगों की शिकायतें सुनी गईं। मेगा कैंप के आखिरी दिन आईं 465 में से 155 शिकायतों का निस्तारण हुआ। किसी ने त्रुटिपूर्ण बिजली का बिल मिलने तो किसी ने मीटर खराब होने की शिकायत की।
विज्ञापन


लालगंज में लगे कैंप में कस्बा निवासी रामकुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिना रीडिंग का बिल मिल रहा है। खीरों निवासी आशीष कुमार की शिकायत पर खराब मीटर बदला गया। जगतपुर में लगे शिविर में उपखंड अधिकारी विशाल सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। यहां 33 में 15 शिकायतों का निस्तारण हुआ।

टीकर अगाचीपुर निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके घर का कनेक्शन दो किलोवॉट का है, लेकिन बिल पर 5 किलोवॉट दिख रहा है। इससे बिल ज्यादा आ रहा है। पूरे चौरिहन निवासी रामू ने बताया कि बिल जमा करने के बाद भी बकाये की नोटिस दी गई है। शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित किया गया। इसी तरह ऊंचाहार, सलोन, महराजगंज व बछरावां में उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें