फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 4638 ने छोड़ी पीसीएस की परीक्षा

Mon, 13 Oct 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 रविवार को जिलेभर में बनाए गए 22 केंद्रों में कड़ी सुरक्षा निगरानी के बीच संपन्न हुई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा के दौरान गेट पर सघन तलाशी और बाॅयोमीट्रिक चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा में 9216 अभ्यर्थियों में से 4678 अभ्यर्थी ही शामिल हुए जबकि 4638 ने परीक्षा में हिस्सेदारी नहीं की। लगभग सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की औसत उपस्थिति 50 फीसदी रही।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक हुई। शहर क्षेत्र के अलावा देदौर, खागीपुर सड़वा, लालगंज, ऊंचाहार, सलोन, महराजगंज, सतांव, ऐहार, डलमऊ, घुरवारा, बछरावां में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। मेटल डिटेक्टर से चेक करने बाद बाॅयोमीट्रिक डाटा स्कैन किया गया। परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगे रहे, वहीं कक्ष निरीक्षकों ने भी निगरानी की।
परीक्षा संचालन के दौरान सुरक्षा निगरानी के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार भ्रमणशील बने रहे। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने बताया कि कलेक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों से सघन निगरानी हुई। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन

पहला पेपर खराब हुआ तो 33 ने छोड़ी परीक्षा : पीसीएस परीक्षा दो पालियों में कराई गई। हर अभ्यर्थी को दोनों पालियों में शामिल होना था। पहली पाली में परीक्षा देने वाले 33 अभ्यर्थी ऐसे रहे, जो दूसरी पाली में अनुपस्थित रहे। पहली पाली में पेपर अच्छा न होने के कारण ही इन अभ्यर्थियों द्वारा दूसरी पाली की परीक्षा छोड़ देने की चर्चा है।
एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने बताया कि 22 परीक्षा केंद्रों में 9216 अभ्यर्थी आवंटित किए गए थे। इस दौरान प्रथम पाली में 4611 अभ्यर्थी उपस्थित और दूसरी पाली में 4578 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। पहली पाली में 4605 व दूसरी पाली में 4638 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें