फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पानी न बालू, पटाखा दुकानों पर कैसे बुझाएंगे आग

Sun, 12 Oct 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार रात पुलिस व दमकल कर्मियों की संयुक्त टीम ने एक साथ जिले में संचालित सौ स्थायी पटाखा दुकानों पर सुरक्षा के इंतजाम की जांच पड़ताल की। इस दौरान ज्यादातर दुकानों में अग्नि सुरक्षा के नाम पर पानी व बालू की नाममात्र की मौजूदगी मिली। कई दुकानों पर मानक के तहत पटाखों के भंडारण में बरती जा रही लापरवाही उजागर हुई।
विज्ञापन

लापरवाही बरतने वाले ऐसे पटाखा दुकानदारों को मौके पर ही फटकार लगाते हुए सुरक्षा के तय मानकों को सख्ती से अमल में लाने की चेतावनी दी गई। जांच टीम ने मौके पर दुकानों में मौजूद अग्निशमन यंत्र की क्रियाशीलता को भी परखा। चेतावनी दी गई कि सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरतने पर बिना नोटिस लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई होगी।
डीजीपी के निर्देश पर सदर, महराजगंज, लालगंज, सलोन, ऊंचाहार, डलमऊ तहसील के एसडीएम, सीओ और संबंधित क्षेत्र के दमकलकर्मियों की संयुक्त टीमों ने पटाखा बिक्री के स्थायी लाइसेंसधारियों की दुकानों की गहन जांच की। ज्यादातर दुकानों पर मानक के तहत पटाखा का भंडारण नहीं पाया गया। सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार, एसडीएम सदर प्रफुल्ल शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने सदर सर्किल के मिल एरिया, भदोखर, शहर क्षेत्र की सभी पटाखा की दुकानों को चेक किया।
विज्ञापन

सीओ सदर के मुताबिक पानी, बालू की मात्रा कम पाई गई, जिसे मानक के तहत रखने के लिए कहा गया। मौके पर अग्निशमन यंत्रों को चलाकर देखा गया। दुकानदारों को सुरक्षा की जानकारी दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि जिलेभर में निरीक्षण कर सुरक्षा के तय मानकों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें