फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: चार करोड़ से संवरेंगी 46 सड़कें

Tue, 15 Sep 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रोहनिया क्षेत्र में बदहाल सड़क। 
विज्ञापन
रायबरेली। लोक निर्माण विभाग ने जिले की 46 बदहाल सड़कों के नवीनीकरण की कार्ययोजना तैयार की है। जल्द ही प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इनमें कई सड़कें पांच से छह साल पहले बनाई गई थीं लेकिन रखरखाव के अभाव में अब गड्ढों में तब्दील हो गई हैं।
विज्ञापन


सड़कों की बदहाली से करीब 50 हजार लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। विभाग इन सड़कों के नवीनीकरण पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च करेगा। ऊंचाहार, डलमऊ, सलोन, डीह, छतोह, रोहनियां और दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र में 46 ऐसी सड़कें चिह्नित की गई हैं, जिनकी हालत बेहद खराब है।

कई स्थानों पर डामर उखड़ चुका है और सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। बारिश के दौरान इन सड़कों से गुजरना और भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इन सड़कों से आवागमन करने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ग्रामीणों के अनुसार, आए दिन बच्चे गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन



150 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी राहत
सड़कों के नवीनीकरण से करीब 150 गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी। इन सड़कों की लंबाई पांच से आठ किलोमीटर तक है। ऊंचाहार के शिवकुमार, गदागंज के रामसिंह यादव और जगतपुर के महेश सिंह ने बताया कि सड़कें कई वर्षों से खराब हैं। ग्रामीणों को गड्ढों के बीच हिचकोले खाते हुए आवागमन करना पड़ता है। सड़कों के नवीनीकरण से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन



स्वीकृति के बाद शुरू होगा काम
अब तक 46 सड़कों को नवीनीकरण के लिए चयनित किया गया है। इन्हें कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद काम कराया जाएगा।
सुनील दत्त, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी खंड प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें