रायबरेली। जिले में सोमवार को 45,836 लोगों को टीके लगाए गए। 7640 किशोरों को पहली डोज दी गई। बूस्टर टीका लगवाने के लिए मात्र 385 हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्करों व वृद्धजन ही सेंटरों पर पहुंचे। जिले में 18602 लोगों को प्रथम व 19290 लोगों को द्वितीय डोज का टीका लगाया गया।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि सोमवार को भी टीकाकरण के लिए बूथों पर लोगों की भीड़ रही। दिनभर में 45 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाए गए। किशोर-किशोरियों की संख्या भी टीकाकरण सेंटरों पर बढ़ गई है। दिनभर में 385 लोगों को बूस्टर डोज के साथ ही 7640 किशोर-किशोरियों में टीके लगाए गए। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, सोमवार को 20 टीमें लगाकर गांव-गांव टीकाकरण का अभियान चलाया गया। क्षेत्र में 2813 टीके लगाए गए। 249 किशोरों को ही टीके लगाए जा सके। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राधाकृष्णन के अलावा बीडीओ शकील अहमद की टीमों ने सेंटरों का निरीक्षण किया।