जायस-शिवगढ़ (रायबरेली)। अलग-अलग थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बेकाबू पिकअप की टक्कर से बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। बालक हाईवे पार करते समय वाहन की चपेट में आया, जबकि शिवगढ़ में अनियंत्रित पिकअप की टक्कर अधेड़ की मौत हो गई।
नसीराबाद थाना के पूरे चकताहिरपुर मजरे बेहटा मुर्तुजा गांव निवासी मो. सफीक का नौ वर्षीय बेटा मो. असीब जायस-सलोन राजमार्ग को पार कर रहा था।
इसी दौरान जायस से सलोन की ओर से जा रही पिकअप से रौंदते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई। जब तक आसपास के लोग बालक को अस्पताल पहुंचाते, तब तक उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग निकला। कुछ लोगों ने बाइक से पिकअप का पीछा भी किया, लेकिन वह नहीं मिला।
ग्रएसओ नसीराबाद धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। उधर, शिवगढ़ थाना क्षेत्र हुए हादसे में एक ग्रामीण की मौैत हो गई जबकि दूसरा जख्मी हो गया।
बछरावां के सुदौली गांव निवासी मायाराम (45) अपनी पत्नी मीरा व पुत्र दीपू, जीतू, काजल, आंचल के साथ पिकअप से अपने रिश्तेदारी मेहरबान खेड़ा मुजरे गूढ़ा आया हुआ था।
सब को नीचे उतार कर वह पिकअप पीछे करने लगा तभी मायाराम व गांव के ही भुइयादीन (50) गाड़ी की चपेट में आ गए। दोनों को सीएचसी शिवगढ़ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर एलपी सोनकर ने मायाराम को मृत घोषित कर दिया।
वहीं भुइयादीन को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। एसओ अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।