अजगर को पीट-पीटकर मार डाला
इन्हौना। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के सेमरौता गांव में रविवार को अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण उसे पीट-पीटकर मार डाला। वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी होने से इंकार किया है। सेमरौता निवासी संतोष कुमार सुबह खेत गया था, जहां उसे एक अजगर दिखा। उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों का मजमा लग गया। ग्रामीणों ने अजगर को लाठी डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। अजगर की लंबाई करीब सात फिट थी। तिलोई वन क्षेत्राधिकारी वीके सिंह ने जानकारी से इंकार किया है।
सर्पदंश से महिला की मौत
इन्हौंना (रायबरेली)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पूरे कुमेदान मजरे लौली गांव में सर्प के डसने से एक महिला की मौत हो गई। गांव की रहने वाली मालती (30) पत्नी रामबाबू को शनिवार रात सोते समय जहरीले सर्प ने डस लिया। परिवारीजनों ने पहले झाड़फूंक का सहारा लिया। हालत ठीक होने पर सीएचसी हैदरगढ़ ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। सीओ बीनू सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।