फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान चित्रगुप्त की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रगुप्त की जयंती पर निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

रायबरेली। भगवान चित्रगुप्त के जयंती समारोह पर रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। इसमें कायस्थ परिवार के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। अद्वितीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव, जिला महासचिव रविशंकर अतुल, प्रदेश महासचिव कमल श्रीवास्तव की अगुवाई में सामाजिक एकता के उद्देश्य से शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा चित्रगुप्त मंदिर से प्रारंभ होकर दीवानी कचहरी, अस्पताल चौराहा से सुपर मार्केट, घंटाघर, कैपरगंज, खोयामंडी होकर मंदिर में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह विभिन्न संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इसमें सदर विधायक अदिति सिंह ने भी हिस्सा लिया। शोभयात्रा के स्वागत में जगह-जगह आकर्षक ढंग से तोरणद्वार सजाए गए थे। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण हाथी-घोड़े और भगवान चित्रगुप्त की झांकी रही। भगवान शंकर, बजरंगबली की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर शिवेंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, ओमानंद श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, डॉ. विजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें