फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मेले में 409 लोगों को मिला रोजगार

Wed, 23 Apr 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
कर्मयोगी डिग्री कॉलेज मुलिहामऊ में आयोजित रोजगार मेले में मौजूद विद्यार्थी। - फोटो : स्रोत संस्थान
विज्ञापन
रायबरेली। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से मंगलवार को कर्मयोगी डिग्री कॉलेज मुलिहामऊ में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें कई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। इसमें 409 लोगों को रोजगार के चुना गया। बेरोजगारों का चयन होने से उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन


जिला सेवायोजन अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने अभ्यर्थियों को रोजगार मेले के उद्देश्य एवं प्रासंगिकता के बारे में जानकारी दी। रोजगार मेला प्रभारी तनुजा यादव ने प्रतिभाग करने वाली कंपनी में पदों व उनकी गतिविधियों के बारे में बताया। मुख्य अतिथि डाॅ. परिजात शुक्ला ने जिला सेवायोजन के प्रयास की सराहना की।

कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने की जरूरत है, ताकि विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त हो सके। महाविद्यालय के प्राचार्य अभिषेक कुमार यादव ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर कर्मराज, अमन श्रीवास्तव, मनोज कुमार, अजय कुमार मौर्या, डाॅ. अमृता बाजपेयी, उमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें