फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बारिश से 400 गांवों की बिजली गुल

Sun, 05 Apr 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में शनिवार शाम बारिश और हवा चलने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। शहर से लेकर गांवों तक बिजली गुल हो गई। तेज हवा से शहर के प्रगतिपुरम, गोराबाजार, आईटीआई, तेलियाकोट, आचार्य द्विवेदी नगर विद्युत उपकेंद्रों की 33 केवी लाइन ट्रांसमिशन से बंद कर दी गई। इससे पूरा शहर अंधेरे में डूबा रहा।
विज्ञापन


हवा थमने के बाद एक-एक करके विद्युत उपकेंद्रों की बिजली शुरू की गई। इंदिरा नगर की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से इससे जुड़े मोहल्ले आचार्य द्विवेदी नगर, इंदिरा नगर, आरडीए, कैनाल रोड समेत अन्य मोहल्लों की बिजली गुल रही। इंदिरा उपकेंद्र को आचार्य द्विवेदी नगर को जाने वाली 33 केवी लाइन से जोड़कर चलाया गया। इस दौरान करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

यही हाल ग्रामीण क्षेत्र का रहा। सुरक्षा को देखते हुए सभी उपकेंद्रों की 33 केवी लाइन बंद की गई, लेकिन जब हवा और बारिश थमी, तो ट्रांसमिशन से बिजली आपूर्ति शुरू की गई। विद्युत उपकेंद्र डीह, छतोह, डीह, कठगर, महराजगंज, शिवगढ़, हरचंदपुर की लाइनों में फॉल्ट आने से बिजली गुल रही। कहीं पर तार टूटने, तो कहीं पर खंभे टूटने से रात करीब आठ बजे तक बिजली बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन रायबरेली जोन के मुख्य अभियंता रविचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश और हवा चलने से बिजली बंद थी। बारिश थमने के बाद टीमें फॉल्ट ठीक करने में लगी हैं। जल्द बिजली बहाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें