फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तिलक समारोह में खाना खाने से 40 लोगों को फूड पॉइजनिंग, अस्पताल में कराए गए भर्ती

Thu, 16 Apr 2026 01:14 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में तिलक समारोह में खाना खाने से 40 लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद सभी को राहत मिली। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती फूड पॉइजनिंग से बीमार लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में तिलक समारोह में खाना खाने के कुछ देर बाद 40 लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गई। उन्हें आनन फानन सीएचसी पहुंचाया गया। वहां इलाज के बाज उनकी हालत में सुधार आया। 

विज्ञापन


मामला शिवगढ़ कस्बा का है। यहां के रहने वाले राजन गुप्ता के बेटे सुशील गुप्ता का बुधवार को तिलक था। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग आमंत्रित थे। कार्यक्रम बछरावा स्थित एक मैरिज हाल में था।

मैरिज हाल में आयोजित भोज में सब लोगों ने खाना खाया। आधी रात करीब 12.30 बजे कई लोगों की हालत बिगड़ने लगी। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिवगढ़ पहुंचाया गया। वहां इमरजेंसी में तैनात डॉ अनिल और प्रमोद पांडेय ने 40 लोगों का इलाज किया l 
विज्ञापन


बीमार लोगों में सुमन (30), आदर्श (17) प्रेमा (65) शकीला (46) कुसुम लता (65) ज्ञानेंद्र (35) अजय जायसवाल (36) वर्षा (10) प्रदीप सिंह (32) कुदरत अली (48) मुराद (18) सोनू (50) अंकुश (15) सानवी (6) सचिन (15) साधना (29) दुर्गेश (37) आदि 40 लोग शामिल हैं।

डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि बताया कि फूड पॉइजनिंग से उल्टियां हो रही थीं। दवा देकर घर भेज दिया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। किसी को रेफर नहीं किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें