फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख कीमत के प्रतिबंधित पटाखे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कुचरिया गांव के पास एक मकान से बुधवार को भी 50 लाख कीमत के प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए गए। गोदाम पर कोई व्यक्ति नहीं मिला।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि कारोबारी मो. नसीम ने दूसरे मकान में आतिशबाजी छिपा रखी थी। पुलिस ने मंगलवार रात मुंशीगंज कस्बे के पास उसके एक मकान से एक करोड़ कीमत के पटाखे बरामद किए थे। पुलिस नसीम की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी और भदोखर थानेदार राम आशीष उपाध्याय को जानकारी मिली कि हाईवे स्थित कुचरिया गांव के पास एक मकान में भी भारी संख्या में पटाखा रखे गए हैं।
विज्ञापन

सूचना पर छापा मारा गया तो मकान के अंदर से 60 क्विंटल से ज्यादा पटाखे गत्ते में मिले। खास बात ये रही कि जो पटाखे इस मकान से बरामद किए गए वो सरकार ने प्रदूषण को देखते हुए दिवाली पर दगाने के लिए प्रतिबंधित कर रखे हैं। यह देख पुलिस अफसर भी दंग रह गए।
सीओ ने बताया कि बरामद किए गए पटाखों की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। सभी पटाखे जब्त कर लिए गए हैं। यह आतिशबाजी भी कारोबारी नसीम की है। उसके दूसरे मकान से मंगलवार रात भी करीब एक करोड़ कीमत के पटाखा बरामद किए गए थे।
थानेदार का कहना है कि नसीम को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित कुमार मिश्रा का कहना है कि जानकारी होने पर टीम मौके पर भेजी गई थी।
मकान से बरामद किए गए पटाखे दिवाली पर दगाने के लिए प्रतिबंधित थे। सीओ ने बताया कि थानेदार राम आशीष उपाध्याय की तहरीर पर मुंशीगंज निवासी मो.नसीम और नयाब के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। नयाब को जेल भेज दिया गया है।
मुंशीगंज निवासी मो. नसीम लाइसेंस धारक है। बावजूद इसके उसने क्षमता से अधिक पटाखों का भंडारण किया था। जिन दो मकानों से पटाखे बरामद किए गए हैं, वह प्रतिबंधित थे। उसका लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा, ताकि वह फिर से इस तरह के प्रतिबंधित पटाखा की बिक्री न कर सके। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।- श्लोक कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें