फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

235 फ्लैटों में 4.50 करोड़ खर्च, शासन से मिले मात्र एक करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर के बरखापुर में आरडीए की ओर से बनवाए जा रहे 235 फ्लैटों के निर्माण में अब तक 4.50 करोड़ रुपये खर्च हो गए हैं, लेकिन शासन से पहली किस्त के रूप में मात्र एक करोड़ ही दिए गए हैं। बजट न मिलने के कारण काम भी धीमा हो गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी गरीबों को छत देने की तैयारी है। शासन की मंशा पर शहर के बरखापुर में 500 फ्लैट बनवाने के लिए आरडीए ने जमीन खरीदी थी। रेलकोच कारखाने में 16 दिसंबर 2018 को कार्यक्रम के दौरान अरबों की परियोजनाओं का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने किया था।
इसमें बरखापुर में प्रस्तावित 500 फ्लैटों का काम भी शामिल था। हालांकि आरडीए ने बिना बजट मिले ही 235 फ्लैटों के निर्माण का काम शुरू करा दिया। आरडीए ने पहली किस्त के रूप में 1.68 करोड़ की मांग की थी। करीब 11 महीने बाद शासन ने एक करोड़ रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन

आरडीए की ओर से फ्लैटों को पूरा कराने के लिए अब तक साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। अब बजट न होने के कारण काम भी धीमा हो गया है। ठेकेदार भी धनराशि मिलने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में गरीबों को समय से फ्लैट मिलना संभव नहीं लग रहा है।
रायरबेली विकास प्राधिकरण की ओर से प्रस्तावित फ्लैटों में बेहतर सुविधाएं होंगी। इस कॉलोनी में सीवर, पेयजल, सड़क व प्रकाश आदि की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। एक फ्लैट करीब 30 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में बनाया जा रहा है।
इसमें एक बेडरूम, लॉबी, किचन, स्नानघर और प्रसाधन कक्ष उपलब्ध होगा। गरीबों को साढ़े चार लाख की लागत के ये फ्लैट मात्र दो लाख रुपये में ही दिए जाएंगे।
बरखापुर में पहले चरण में 235 फ्लैटों का निर्माण कराया जा रहा है। अब तक 4.50 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। शासन से एक करोड़ रुपये मिले हैं। फ्लैटों के निर्माण का काम जल्द से जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।- बीपी मौर्या, सचिव आरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें