फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बुखार और डायरिया के 35 मरीज भर्ती

Sat, 17 May 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। तेजी से बढ़ी गर्मी लोगों की सेहत को बिगाड़ रही है। बुखार और डायरिया की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में 35 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया। भर्ती कराए गए कई मरीजों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर, ओपीडी में भी शुक्रवार सुबह से ही मरीजों की भीड़ दिखी। परचा व दवा काउंटरों के साथ ही ओपीडी कक्षों और पैथोलॉजी में मरीज व तीमारदारों की लंबी कतार दिखी।
विज्ञापन

शुक्रवार को बुखार और डायरिया की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शिवानी (11), अवनी (1), अयांश (2), रुद्रांश (1), प्रशांत (35), अहम (12), सामर्थ (8), यशी (14), रामावती (8), नसीम (2), ननका (6), आरुषी (5), कंचन (12), साइन (23), रेशमा (45), चांद (24), अहम (4), कुमुद (60), रज्जन (35), राज (28), शिवपाता (80), अंजनी (34), छोटेलाल (50), अबी (30), राम नरेश (41) समेत 35 से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
भर्ती कराए गए डायरिया से ग्रसित कई मरीजों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मेडिसिन विभाग में सबसे ज्यादा भीड़ रही। गर्मी अधिक होने के कारण मरीज बेहाल नजर आए। दिनभर में 1,800 से अधिक मरीज ओपीडी में चिकित्सीय सलाह लेने के लिए पहुंचे। सीएमएस पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि गर्म मौसम के बाद डायरिया और बुखार के मरीज बढ़े हैं। अस्पताल में जांच और इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें