डीएम सूर्यपाल गंगवार व एसपी श्रीकांत सिंह ने सलोन तहसील में शिकायतों को सुना। डीएम ने अधिकारियों को तहसील दिवस में आई शिकायतों का निपटारा सात दिन में करने के आदेश दिए।
डीएम सूर्यपाल गंगवार ने 97 शिकायतों को सुनकर मौके पर 17 मामलों का निपटारा किया। राजस्व के मामलों को सात दिन में हल कराने के निर्देश एसडीएम को दिए।
इस मौके पर सीडीओ अनूप श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. राकेश यादव, डीपीआरओ डॉ. संजय यादव मौजूद रहे। सदर तहसील में एसडीएम एसएन शुक्ला ने 32 शिकायतों को सुना।
मौके पर चार मामले ही निपट सके। उन्होंने शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सात दिन में निपटाने के आदेश दिए। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, अपर आयुक्त सुधा वर्मा ने तहसील दिवस में समस्याएं सुनी।
इससे पहले उन्होंने तहसील दिवस में पूर्व में आई शिकायतों की समीक्षा की। अधिकारियों को समय से शिकायतों का निपटारा करने के आदेश दिए।
68 शिकायतों में चार शिकायतों का मौके पर निपटारा हुआ। इस मौके पर एसडीएम मोतीलाल यादव आदि मौजूद रहे। डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम रामअक्ष्यवर ने 31 शिकायतों में दो शिकायतों का मौके पर निपटारा किया।
ऊंचाहार में एसडीएम एसपी शुक्ला ने 30 शिकायतों को सुनकर सात शिकायतों का मौके पर निपटारा किया। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में एडीएम प्रशासन सुभाषचंद्र चौधरी ने 35 फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
जिसमें राजस्व व पुलिस की एक-एक शिकायत निस्तारित की। उन्होंने मातहतों को निर्देश देते हुए कहा कि फरियादियों की शिकायत कर्मचारी समय के भीतर निस्तारित करें।
लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम दिलीप कुमार त्रिगुणायत, तहसीलदार सीपी यादव, सीओ रामअर्ज, बीडीओ कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।