हालांकि छापेमारी के दौैरान वह पकड़ में नहीं आया। खबर लिखे जाने तक पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।
हरचंदपुर थाने में छह दिन पहले एक महिला ने रिपोर्ट लिखाई थी कि नेवाजगंज निवासी गणेश सिंह ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू की थी। अब पुलिस गणेश सिंह की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया है।
सीओ महराजगंज सत्यपाल सिंह की अगुवाई में मंगलवार को हरचंदपुर, मिल एरिया, महराजगंज, बछरावां थाने की फोर्स ने नेवाजगंज स्थित उसके आवास और राइस मिल पर छापा मारा।
सीओ महराजगंज ने बताया कि एमएलसी के भाई की गिरफ्तारी के लिए उसके आवास और राइस मिल पर छापा मारा गया है, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। उधर, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस राजनैतिकद्वेष के चलते ऐसा कर रही है।