फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात फेरों के साथ एक दूजे के हो गए तीन जोडे़

विज्ञापन
विज्ञापन
सात फेरों के साथ एक-दूजे के हो गए तीन जोडे़
विज्ञापन

खीरों (रायबरेली)। कस्बा स्थित श्रीदुर्गा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आठवां सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। तीन वर-वधू एक दूसरे के साथ हिंदू रीति रिवाज से वैवाहिक बंधन में बंध गए। दुर्गा सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का गवाह क्षेत्र के तमाम लोग बने।
विज्ञापन

समिति के संरक्षक श्रीनारायण शुक्ल ने बताया कि गरीब कन्याओं की शादी कराई जाती है। वर पक्ष को दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपहार स्वरूप समूह द्वारा दी जाती है। इस बार खीरों क्षेत्र के गांव मुस्तकीमगंज निवासी स्व. संत कुमार गुप्ता की पुत्री सोनी गुप्ता की शादी उन्नाव जनपद के गांव कमालपुर निवासी रामआसरे गुप्ता के बेटे अजलेश कुमार के साथ कराई गई। दूसरी शादी उत्तर गांव मुसाफिरखाना अमेठी निवासी स्व. साहब शरण की बेटी लक्ष्मी की शादी रायबरेली जिले के जगन्नाथपुर निवासी देवी प्रसाद के बेटे प्रदीप कुमार व तीसरी शादी उन्नाव जिले के गांव सुमेरपुर निवासी महेश गुप्ता की बेटी राधा गुप्ता की प्रगतिपुरम रायबरेली निवासी गोखलेश के बेटे सौरभ के साथ की गई है। हिंदू रीति रिवाज से विवाह की सारी रस्मों को आचार्य शिव प्रसाद ने पूरा कराया। तीनों वर-वधू को सात फेरे दिलाए गए। सात जन्मों तक साथ जीने-मरने की कसमें खायी। इस मौके पर विनोद तिवारी, राजू शुक्ला, मिथलेश गुप्ता, बरसातीलाल, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें