आज सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगी दुकानें
रायबरेली। निकाय चुनाव के लिए बुधवार को होने वाले मतदान को देखते हुए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही निकाय क्षेत्र में दुकानें और वाणिज्यिक अधिष्ठान भी बंद रहेंगे। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) संजय कुमार खत्री ने मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 के मतदान के लिए 29 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्र में स्थित दुकानों और वाणिज्यिक अधिष्ठानों में 29 नवंबर को बंदी दिवस घोषित किया जाता है।