मैदान में अध्यक्ष के 79 और सभासद व सदस्य के 636 दावेदार
रायबरेली। जिले में एक नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए होने वाले चुनाव की तस्वीर सोमवार को साफ हो गई। सभी जगहों पर पूर्वाह्न 11 बजे से शाम तीन बजे तक परचा वापसी प्रक्रिया कराई गई। सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाली नगर पालिका रायबरेली में अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी और सभासद के नौ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसी तरह अन्य नगर पंचायतों में भी अध्यक्ष व सभासद पद के परचे वापस लिए गए। अब मैदान में अध्यक्ष पद के 79 और सभासद के 636 दावेदारों के बीच मुकाबला होगा। मंगलवार को चुनाव चिह्न आवंटन होगा। इसके बाद चुनावी शोरगुल और तेज हो जाएगा। जिले में 29 नवंबर को मतदान होगा।
नगर पालिका रायबरेली में अध्यक्ष पद पर नामांकन करने वाली रेशमा सगीर ने सोमवार को अपना परचा वापस ले लिया। इस तरह अब यहां पर अध्यक्ष पद के दावेदारों की संख्या महज 11 रह गई है। इसमें भाजपा से सोनिया रस्तोगी, सपा से नसरीन, कांग्रेस से पूर्णिमा श्रीवास्तव, बसपा से रीना, राष्ट्रीय लोकदल से अर्चना सोनकर, राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी से पूनम किन्नर, आप से रेखा शुक्ला, आजाद भारत पार्टी से कुसुम मौर्या और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सुप्रीत द्विवेदी, मीना कुमारी, रामावती अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह नगर पालिका रायबरेली के वार्ड नंबर एक से सभासद पद का नामांकन करने वाले प्रत्याशी अनीता मौैर्या, वार्ड नंबर आठ से जितेंद्र वर्मा, वार्ड नंबर 11 से शालिनी सिंह, वार्ड नंबर 12 से माया, वार्ड नंबर 14 से अजय सिंह, वार्ड नंबर 19 से जितेंद्र प्रताप सिंह, वार्ड नंबर 20 से रूबी सोनकर, वार्ड नंबर 30 से सीमा, वार्ड नंबर 34 से मो. अशरफ भी अपना परचा वापस लेकर चुनावी मैदान से हट गए। अब यहां पर अब 242 सभासद के प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं।
डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत डलमऊ के निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। किसी ने परचा वापस नहीं लिया है। अब भाजपा से मनोज कुमार मिश्रा, समाजवादी पार्टी से मो. अकरम, बसपा से घनश्याम मिश्र, कांग्रेस से सुनील श्रीवास्तव और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ व दिनेश कुमार मोदनवाल चुनावी मैदान में हैं। वहीं सदस्य के 56 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। किसी ने कोई परचा वापस नहीं लिया है।
सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत सलोन में अध्यक्ष पद के लिए मुन्नी देवी पत्नी अंजनी साहू ने अपना नाम परचा वापस ले लिया है। इस तरह यहां पर अब अध्यक्ष पद के दावेदारों की संख्या नौ रह गई है। इसमें भाजपा से अंजनी कुमार साहू, सपा से मो. सऊद, आप से मो. अख्तर सऊद, सुहेलदेव समाज पार्टी से गुरमीत सिंह और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चंद्रशेखर रस्तोगी, मो. कसीम, मो. अशफाक, अख्तर शमीम, आफताब आलम चुनावी मैदान में हैं। इसी तरह वार्ड नंबर आठ से सदस्य पद की दावेदार प्रिया, वार्ड नंबर 10 से मो. सलमान, वार्ड नंबर 11 से कमरजहां ने अपना परचा वापस ले लिया है। अब सदस्य के 43 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैैं।
नगर पंचायत परशदेपुर में अध्यक्ष पद के लिए किसी प्रत्याशी ने अपना परचा वापस नहीं लिया है। इस तरह नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें भाजपा से विनोद कुमार, कांग्रेस से अब्दुल कयूम खां, बसपा से रामाश्रय, सपा से आशियाबानो, आप से खुर्शीद और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जमाल अख्तर, मो. इस्लाम, इस्माइल, मनोज कुमार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। वहीं सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर एक से अनूपा, वार्ड नंबर दो से सोहनलाल, वार्ड नंबर 10 से शाहीन बानो ने सोमवार को अपना परचा वापस ले लिया। इस तरह सदस्य के 51 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
नगर पंचायत नसीराबाद में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ऊरूज फातिमा ने अपना परचा वापस ले लिया। अब अध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें सपा से साजियाबानो और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सीमा, साजिया फातिमा, अनीसा बानो, रजियाबानो, इरम फातिमा, माधुरी श्रीवास्तव हैं। वहीं वार्ड नंबर चार से सदस्य पद के दावेदार मो. अहमद, वार्ड नंबर 14 से विमला, वार्ड नंबर 15 से साहिल बेगम, आशिया बेगम व तिलक फातिमा ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब सदस्य के कुल प्रत्याशी 82 चुनाव मैदान में हैं। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत महराजगंज में अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा से सरला साहू, सपा से जाफरुननिशा, कांग्रेस से मनोज कुमार, बसपा से अमित कुमार उर्फ रिंकू, लोकदल से मो. ताहिर और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विनोद कुमार, कमलेश कुमार, कल्पना चुनाव मैदान में हैं। वहीं वार्ड संख्या 10 से शरीफ बानो ने सदस्य पद का परचा वापस ले लिया। अब यहां पर सदस्य पद के 53 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
नगर पंचायत बछरावां में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से हरे कृष्ण पांडेय, सपा से उमेश कुमार, कांग्रेस से शिवराम चौधरी, बसपा से अमित कुमार और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मो. एजाज, रामकुमार द्विवेदी, राम मनोहर, शिवेंद्र सिंह, शकील अहमद, सत्येंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुरेशचंद्र, हरीशकुमार सोनकर, सुशील कुमार चुनाव मैदान में हैं। वार्ड संख्या पांच से सदस्य पद के दावेदार शिवपती ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। यहां पर अब सदस्य पद के 61 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।
ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक सुबह तहसील में नामांकन परचा वापसी प्रक्रिया कराई गई। अध्यक्ष पद में निर्दलीय प्रत्याशी हरीश कुमार ने अपना परचा वापस ले लिया। इस तरह अब यहां पर अध्यक्ष पद के लिए 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें भाजपा से राजेश कुमार मौर्य, सपा से शाहीन सुल्तान, कांग्रेस से कृष्णचंद्र जायसवाल और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शाहजहां, हरिपाल यादव, विवेक कौशल, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, अरविंद कुमार, मो. अफाक, वकील अहमद, सुशीला मौर्या, मो.सल्लन और दिलदार हुसैन चुनाव मैदान में हैं। वहीं वार्ड नंबर चार से सदस्य पद की दावेदार हुस्नबानो पत्नी वकील अहमद, वार्ड नंबर 10 से इसरार मेंहदी ने अपना परचा वापस ले लिया। अब यहां पर सदस्य पद के 48 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।