फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गोदाम की कुंडी काट 31 गैस सिलिंडर चोरी

Tue, 25 Aug 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार। इटौरा बुजुर्ग गांव के पास सड़क किनारे स्थित गैस एजेंसी को रविवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। गोदाम के दरवाजे में लगी कुंडी काटकर चोरों ने गैस से भरे 31 सिलिंडर पार कर दिए। सोमवार सुबह कर्मचारी एजेंसी पहुंचे तो, चोरी की जानकारी हुई। एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक नकाबपोश चोर अंदर जाते दिखाई दिया है। बाद में सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिए जाने से पूरी घटना कैमरे में कैद नहीं हो पाई।
विज्ञापन


गांव निवासी बबली सिंह की भगवती इंडेन ग्रामीण वितरक के नाम से गैस एजेंसी है, जो गांव के पास सूची-खरौली मार्ग पर स्थित है। रविवार रात बारिश हो रही थी। इसका फायदा उठाकर चोर एजेंसी में दाखिल हुए और गोदाम के दरवाजे की कुंडी काटकर 31 सिलिंडर उठा ले गए। रात में किसी को इसकी भनक नहीं लगी। चोरों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरा बंद करने के साथ तार भी काट दिया। सुबह जानकारी हुई तो वहां लोगों की भीड़ लग गई। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें