फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 शिक्षकों की भर्ती के लिए बनी सूची निरस्त

Sun, 08 Nov 2015 11:38 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अब नए सिरे से सूची तैयार करके भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसके लिए 17 नवंबर को काउंसलिंग की डेट तय की गई है। जिले में प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन


6 जुलाई को ऑनलाइन आवेदन किए गए थे। 26 नवंबर को काउसंलिंग कराकर 300 पदों को भरने का प्रयास किया जा रहा था। काउंसलिंग के बाद तमाम आपत्तियां आने के बाद तैयार की गई सूची को निरस्त कर दिया गया है।

इसके लिए गत शनिवार को अभ्यर्थियों ने बीएसए व डीएम को ज्ञापन देकर कई आरोप लगाए गए थे। सूची को निरस्त करके अब नए सिरे से सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इसके लिए 17 नवंबर को काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग के बाद 300 पदों को भरा जाएगा। बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि 300 शिक्षकों की भर्ती के लिए बनी सूची को निरस्त कर दिया गया है।

17 नवंबर को फिर से काउंसलिंग होगी। 26 अक्तूबर को काउंसलिंग करा चुके अभ्यर्थियों को भी 17 की काउंसलिंग में शामिल होना होगा। काउंसलिंग में शामिल न होने वाले अभ्यर्थियों के आवेदनों को निरस्त माना जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें