फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट्रोफा का फल खाने से 30 बच्चों की हालत बिगड़ी

Wed, 21 Dec 2016 12:15 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चे - फोटो : amarujala
विज्ञापन
महराजगंज तहसील क्षेत्र में मंगलवार को विद्यालय से लौटते समय 30 बच्चों ने जेट्रोफा का फल खा लिया। घर पहुंचने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त से पीड़ित बच्चों को सीएचसी सिंहपुर और महराजगंज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय बारी गोहन्ना में तीन बजे छुट्टी होने के बाद बच्चे घर आ रहे थे। विद्यालय के निकट तालाब के पास लगे जेट्रोफा का फल तोड़ने के बाद बच्चों ने खा लिया। सभी बच्चे घर पहुंचे। कुछ देर बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी।

एक-एक कर 30 बच्चों की हालत बिगड़ने पर गांव में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान भारतलाल की सूचना पर सीएचसी महराजगंज और सिंहपुर से एंबुलेंस पहुंची। कुछ बच्चों को सीएचसी सिंहपुर तो कुछ को महराजगंज ले जाया गया।
विज्ञापन


महराजगंज सीएचसी में भर्ती सुभी (9), सूरज (6), नीरज (10), राहुल (10), विकास कुमारी (5), प्रमोद (12), पूनम (13), नीता (9), सुशीला (10), बीरेंद्र (11), शिवकुमारी (12), अंतिमा (13) का इलाज चल रहा है। चिकित्सक डॉ. एके भारद्वाज ने बताया कि अब बच्चों की हालत ठीक है। बच्चों ने बताया कि आंगनबाड़ी की कार्यकर्त्री ललित कुमारी ने भी फल खाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें