फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 28.79 लाख से अंत्येष्टि स्थल का होगा कायाकल्प

Mon, 09 Feb 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डलमऊ अंत्येष्टि स्थल का अब कायाकल्प हो सकेगा। इसके लिए शासन ने 28.79 लाख स्वीकृत किए हैं। इस धनराशि से टीनशेड युक्त चबूतरा बनेगा। साथ ही लोगों के बैठने के लिए हॉल बनेगा। नगर पंचायत डलमऊ के अध्यक्ष बृजेशदत्त गौड़ की तरफ से शासन को पत्र लिखकर डलमऊ अंत्येष्टि स्थल का कायाकल्प कराए जाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि डलमऊ अंत्येष्टि स्थल पर रायबरेली के अलावा फतेहपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, फतेहपुर आदि जिलों के लोगों का आना जाना रहता है। ऐसे में अंत्येष्टि स्थल में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। स्वीकृत राशि से अंत्येष्टि स्थल पर टीनशेड युक्त चबूतरा बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त बैठने के लिए एक बड़े हॉल का निर्माण पूरा किया जाएगा। प्रकाश व्यवस्था के लिए पावर हाई-मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी और पेयजल की सुविधा के लिए आरओ फ्रीजर की व्यवस्था भी की जाएगी।

इन सभी सुविधाओं का उद्देश्य यात्रियों को अधिक आराम और सुविधा प्रदान करना है। अध्यक्ष ने कहा कि डलमऊ के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। अंत्येष्टि स्थल का विकास इस दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उनका कहना है कि यह परियोजना डलमऊ के निवासियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें