फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

257 कोरोना मरीज स्वस्थ, 216 नए लोग होम आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को एम्स के दो डॉक्टरों समेत 216 और लोग संक्रमित हो गए। इस दीगर बात रही कि पहले से संक्रमित 257 लोग स्वस्थ हो गए। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 1352 हो गई है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि एम्स की चिकित्सक डॉ. शेफाली गुप्ता सहित दो चिकित्सक संक्रमित हो गए हैं।
शनिवार को जिले में शनिवार को 216 नए केस मिले हैं, जबकि 257 मरीज स्वस्थ हो गए। मरीजों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 1352 हो गई है। नए मरीजों को घरों में ही आइसोलेट करके दवा की किट मुहैया कराई गई है।
20 हजार लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका
जिले में शनिवार को 20,053 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। चुनाव में लगे कर्मचारियों को बूस्टर डोज अनिवार्य किए जाने के बाद 1872 लोगों ने सेंटरों पर पहुंचकर कोरोना की बूस्टर डोज लगवाई।
3089 किशोर और किशोरियों के साथ ही 18 वर्ष से अधिक उम्र के 2694 लोगों ने टीके की पहली डोज का टीका लगवाया। 13,398 लोगों को टीके की दूसरी डोज का टीका लगाई गई।
विज्ञापन

स्क्रीनिंग में 101 लोगों को मिले कोरोना के लक्षण
शनिवार को आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की 1042 टीमों ने घर-घर पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग की। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह शनिवार को 1042 टीमों ने घर-घर पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग की।
सर्वे में 101 लोगों में कोरोना के लक्षण मिले। 102 लोग सर्दी-बुखार से ग्रसित पाए गए। 332 लोग और 303 गर्भवती टीके की प्रथम डोज से वंचित मिलीं। वंचितों को टीका लगवाने के लिए प्रेेरित करने के साथ ही लक्षणयुक्त लोगों की कोरोना की जांच कराई जाएगी। सभी लोगों को दवा की किट भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें