फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: टैक्स बकाए में एक बस समेत 25 वाहन नीलाम

Sun, 22 Jun 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लंबे समय से रोड टैक्स जमा न करने पर एक बस समेत 25 वाहनों को नीलाम कर दिया गया। इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर (आईडीटीआर) दतौली हरचंदपुर में उप परिवहन आयुक्त लखनऊ परिक्षेत्र राधेश्याम और संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन लखनऊ प्रभात पांडेय की मौजूदगी में नीलामी की प्रक्रिया पूरी कराई गई। दो बकायेदारों ने मार्गकर जमा कर दिया, जिसके कारण उनके वाहनों को नीलाम नहीं किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को 27 वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया आईडीटीआर में शुरू हुई। उप परिहवन आयुक्त और आरटीओ लखनऊ के साथ ही सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रायबरेली अंबुज और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अरविंद कुमार यादव, यात्री कर अधिकारी रेहाना की मौजूदगी में नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई।

सभी 27 वाहनों की नीलामी होनी थी, लेकिन दो वाहनों के मालिकों ने बकाया टैक्स मौके पर पहुंचकर जमा कर दिया। इस कारण उनके वाहनों को नीलाम नहीं किया गया। शेष बचे 25 वाहनों को करीब 18 लाख रुपये में नीलाम किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अरविंद यादव ने बताया कि आईडीटीआर में वाहनों की नीलामी प्रक्रिया पूरी कराई गई है। कुछ और वाहनों का टैक्स काफी बकाया है। जल्द ही टैक्स जमा न करने पर उन वाहनों को भी नीलाम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें