फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरोसिन 25 पैसे प्रति लीटर महंगा

Thu, 19 Jan 2017 11:53 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
kerosene - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
अनाज के लिए जद्दोजहद कर रहे कार्डधारकों को अब कम केरोसिन का भी 25 पैसे अतिरिक्त प्रति लीटर देना होगा। शासन की ओर से प्रति लीटर केरोसिन में 25 पैसे की मूल्य वृद्धि की गई है। इसके साथ जिला आपूर्ति विभाग की ओर से तहसीलवार मूल्य का निर्धारण करना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की कुल 1020 दुकानें है। यहां पर छह लाख 86 हजार 255 राशनकार्ड धारक हैं। इसमें अंत्योदय कार्डधारक की संख्या एक लाख एक हजार 913, जबकि पात्र परिवार चार लाख 13 हजार 875 है।

शासन की ओर से एक साल में चार बार केरोसिन का आवंटन कम किया जा चुका है। इससे जहां लोगों को डेढ़ लीटर केरोसिन से महीने पर काम चलाना होगा। वहीं दिसंबर 2016 से जनवरी 2017 तक में दूसरी बार केरोसिन के दामों में वृद्धि कर दी गई है।
विज्ञापन


शासन की ओर से प्रति लीटर केरोसिन में 25 पैसे की मूल्य वृद्धि की गई है। इसके पहले दिसंबर माह में भी इतनी ही मूल्य वृद्धि की गई थी। इससे गरीबों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जिला आपूर्ति विभाग की ओर से कोटेदारों को उठान संबंधी निर्देश भी जारी कर दिया गया है।

जिला अापूर्ति अधिकारी एपीसिंह  की ओर से दिसंबर के बाद जनवरी 2017 में प्रति लीटर 25 पैसे की मूल्य वृद्धि की गई है। इस संबंध में सभी आपूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है। तहसीलवार अलग-अलग मूल्य निर्धारित कर दिया गया है। इसी आधार पर कोटेदारों को वितरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें