फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2202 शिक्षामित्रों का वेतन रुका

Tue, 29 Sep 2015 11:27 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इस संबंध में शासन से मार्गदर्शन मांगा गया है। वेतन रुकने से सहायक अध्यापक से शिक्षामित्र परेशान हैं कि अब उनकी गाड़ी आगे कैसे बढ़ेगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की मंशा पर जिले में 2202 शिक्षामित्रों का समायोजन करके उन्हें सहायक अध्यापक बनाया गया था। पहले चरण में 1269 और दूसरे चरण में 933 शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाया गया था।

शिक्षक बनाने के बाद उनको वेतन भी दिया जा रहा था। 12 सितंबर को हाईकोर्ट ने शिक्षामित्रों के सहायक अध्यापक  के पदों पर किए गए समायोजन को गलत करार देते हुए रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समायोजन निरस्त किए जाने के बाद जिले के 2202 शिक्षामित्रों का वेतन भी फंस गया है। सहायक अध्यापक बनाए गए शिक्षामित्रों को वेतन देना है या नहीं, इस संबंध में शासन से कोई पत्र नहीं आया है। ऐसी स्थिति में शिक्षामित्रों को वेतन भुगतान नहीं किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें