रायबरेली। डिपो की बसों में अभियान के दौरान बेटिकट यात्री मिलने के बाद 22 परिचालकों को नोटिस दिया गया। सभी पर अर्थदंड लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परिवहन निगम के अधिकारियों की टीम ने विभिन्न रूटों पर डिपो की बसों की चेकिंग की।
चेकिंग के दौरान रायबरेली से कौशांबी मार्ग पर तीन बसों में पांच क्विंटल सामान पकड़ा गया। अभियान में डिपो की 22 बसों में 25 बेटिकट यात्री और आठ क्विंटल समान पकड़ा गया। निरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद संबंधित परिचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बेटिकट यात्रियों और अवैध सामान के मामले में दोषी पाए गए परिचालकों को नोटिस दिया गया है। परिचालकों पर अर्थदंड लगाया जाएगा। संवाद