फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजुरी मतदान केंद्र पर भाजपा-कांग्रेस के समर्थक भिड़े, मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खजुरी मतदान केंद्र पर भाजपा-कांग्रेस के समर्थक भिड़े
विज्ञापन

रायबरेली। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के खजुरी मतदान केंद्र पर भाजपा और कांग्रेस के समर्थक आपस में भिड़ गए। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दो समर्थकों को हिरासत में लिया।

सरायं अख्तियार मतदान केंद्र में बूथ के अंदर प्रधान के जाने पर लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने प्रधान को बूथ से बाहर कर लोगों को शांत किया। उमरी मतदान केंद्र में एक समर्थक और ड्यूटी में तैनात सिपाही के बीच कहासुनी हुई।
विज्ञापन


सपा समर्थक का आरोप है कि सिपाही एक दल के सपोर्ट में वोट डलवा रहा था। विरोध करने पर सिपाही ने अभद्र व्यवहार किया। एसपी से प्रकरण की शिकायत की गई। पुलिस अफसरों ने पहुंचकर मामला शांत कराया।

ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के गदागंज थाना क्षेत्र के खजुरी मतदान केंद्र पर मतदान चल रहा था। इसी दौैरान भाजपा और कांग्रेस के समर्थक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के साथ ही धक्कामुक्की होने लगी।

सूचना पर गदागंज एसओ धीरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। पुलिस ने सुशील और आलोक को हिरासत में ले लिया। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के सरायं अख्तियार मतदान केंद्र पर वोटिंग चल रही थी।

बताते हैं कि प्रधान के बूथ के अंदर बैठने पर लोगों ने आपत्ति जताते हुए हंगामा किया। पुलिस ने प्रधान को बूथ के अंदर बाहर करार लोगों को शांत कराया।

जगतपुर थाना क्षेत्र के उमरी मतदान केंद्र पर वोटिंग चल रही थी। इसी दौरान सपा समर्थक पंकज सिंह को शिकायत मिली थी कि ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही भाजपा के पक्ष में लोगों को वोट डालने की बात कह रहा है।

पंकज ने पहुंचकर विरोध किया। इस पर पंकज और सिपाही के बीच कहासुनी हुई। सपा समर्थकों ने हंगामा किया। पंकज ने प्रकरण की शिकायत एसपी से की। सिपाही का कहना है कि पंकज मोबाइल लेकर केंद्र के अंदर घूम रहा था।
विज्ञापन


इस पर आपत्ति जताई गई। जानकारी पर सीओ डलमऊ विनीत सिंह के अलावा अन्य अफसर मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। सीओ का कहना है कि ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के तीन मतदान केंद्रों पर छिटपुट विवाद हुए थे, जिन्हें शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें