फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक को बेकाबू कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को बेकाबू कार ने एक श्रमिक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार लोग भाग निकले। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। श्रमिक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन



राजापुर माफी गांव निवासी हीरालाल (55) मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का गुजर बसर करता था। बुधवार को साइकिल से ककरहा गांव मजदूरी करने जा रहा था।


इसी बीच सलोन से रायबरेली की ओर जा रही कार ने साइकिल सवार अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला।


सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी सुमन और बच्चे चंदन (12), मंशा देवी (13) दहाड़े मार कर सलोन पीएचसी में रोने लगे। कोतवाल रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक की पत्नी सुमन देवी की तहरीर पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें