रायबरेली। हाईवे की सुरक्षा के बजाय दो पुलिसकर्मी अपने आवास में सोते मिले। एसपी सुनील कुमार सिंह ने चेकिंग की तो उनकी असलियत सामने आई।
इस पर आरआई रेडियो और रेडियो हेड ऑपरेटर को संस्पेंड कर दिया गया है। एसपी सुनील कुमार सिंह ने आरआई रेडियो जितेंद्रनाथ की ड्यूटी 23 जनवरी को लखनऊ-प्रयाग राजमार्ग पर सुरक्षा की डयूटी लगा दी थी।
जितेंद्रनाथ ड्यूटी नहीं की और अपने स्थान पर रेडियो हेड ऑपटेर शिवाकांत मिश्रा की लगा दी। इसके बाद आवास पर जितेंद्रनाथ सो गए। शिवाकांत मिश्रा भी ड्यूटी नहीं गए और आवास में ही सो गए।
एसपी ने जब हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था परखी तो लापरवाही सामने गई। एसपी ने बताया कि दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच भी कराई जाएगी। ब्यूरो