फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए सांसद आवास घेरेगी अटेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) की सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मीटिंग हॉल में बैठक हुई। इस दौरान सदस्यता अभियान की समीक्षा करने के साथ ही 28 अक्तूबर को सांसद आवास का घेराव करने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


जिला संयोजक अखिलेश सिंह ने कहा कि 28 अक्तूबर को इस जिले के अटेवा के सभी साथी सांसद सोनिया गांधी के आवास भुएमऊ गेस्ट हाउस के बाहर उपवास पर बैठेंगे और पुरानी पेंशन की बहाली के लिए शांतिपूर्ण ढंग से सहयोग मांगेंगे।

जिला संरक्षक कन्हैया लाल मिश्र, अजय प्रताप सिंह और राजेश यादव ने कहा कि 28 अक्तूबर पेंशन बहाली आंदोलन में मील का पत्थर साबित होगा। अटेवा के राष्ट्रीय मंच नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए पूरे देश के सांसदों के आवास घेरे जाएंगे।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रही जिला महिला संयोजिका प्रकाशिनी पांडेय ने कहा कि अटेवा अपने हक के लिए शांतिपूर्ण ढंग से ऐसे आंदोलन तब तक जारी रखेगा, जब तक कर्मचारियों व शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती। जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंजनी मौर्य, सह-संयोजक इरफान अहमद, सोशल मीडिया प्रभारी मोहम्मद नसीम, संगठन मंत्री डॉ. आशीष पटेल ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षक एवं कर्मचारी का संवैधानिक हक है।

बैठक में अजय कुमार सिंह को जिला मंत्री, हंसराज को सदस्य जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, मृदुला रानी को जिला महिला संगठन मंत्री, अनुज शर्मा को हरचंदपुर ब्लॉक संयोजक, प्रदीप कुमार को ब्लाक महामंत्री मनोनीत किया गया। इस मौके पर मयंक वर्मा, प्रकाश चंद्र यादव, शशि सिंह, अविनाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें