फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या करने के बाद शव को सई नदी में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती की हत्या करके शव सई नदी में फेंक दिया गया। सोमवार की शाम नदी किनारे युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती हरा कुर्ता और लाल रंग का सलवार पहने हुए थी। आशंका जताई जा रही है कि शव कई दिन पुराना है और लाश बहते हुए यहां आ पहुंची। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाल अशोक सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन


इब्राहिमपुर गांव से होकर सई नदी निकली है। शाम को इसी गांव के पास सई नदी किनारे 20 वर्षीय युवती का शव लोगों ने पड़ा देखा। शव मिलने की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लोगों का मौके पर मजमा लग गया।

मौके पर पहुंचे कोतवाल ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई, लेकिन शव क्षत-विक्षत होने की वजह से उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। उसकी बेरहमी से हत्या करके शव को नदी में फेके जाने की आशंका जताई जा रही है। कोतवाल का कहना है कि युवती की हत्या की आशंका है। शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें