फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा देने नहीं आए 21 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए शनिवार को कराई गई इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा में 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसमें 380 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी की गई। कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन कराया गया।
विज्ञापन

इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए दो सेंटर बनाए गए। पहली पाली की परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज में सुबह आठ से पूर्वाह्न 11.15 बजे तक हुई जिसमें हाईस्कूल के 101 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इनमें से 94 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि सात ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक कराई गई। इस पाली में 300 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 286 ने उपस्थिति दर्ज कराई और 14 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
परीक्षा शुरू होने से पहले गेट पर ही परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। कोविड-19 को देखते हुए सभी दिशा-निर्देशों का पालन कराया गया। परीक्षार्थियों को उचित दूरी पर बैठाया गया। दोनों परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों डॉ. महेंद्र सिंह एवं स्मिता मिश्रा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से करा ली गई। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कड़ी निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें