फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, रेल की पटरी पर पड़ा मिला शव

Sat, 03 Oct 2020 12:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ-रायबरेली रेल खंड पर शनिवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पाया गया। उसकी मौत ट्रेन से कटकर हुई या फिर किसी ने मारने के बाद शव को पटरी पर फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


लखनऊ-रायबरेली रेलखंड पर टांडा गांव के पास मुबारकपुर गांव के वीरेंद्र कुमार (19) पुत्र श्रीराम का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने पर हड़कंप मच गया। नित्यक्रिया के लिए आए ग्रामीण रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में बंटे युवक के शव को देख कर भाग खड़े हुए।

सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस के साथ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया।

मृतक के भाई गया प्रसाद ने बताया कि वीरेंद्र कुमार शहर के एक ढाबे में काम करता था। शुक्रवार को दोपहर वह घर आया था और उसी शाम को घर से चला गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत ट्रेन के चपेट में आने से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें