फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कांवड़ यात्रा रूट के 200 होटल व ढाबे निगरानी के घेरे में

Fri, 24 Jul 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सावन में कावड़ यात्रा को लेकर ऊंचाहार के एक होटल में मानकों की जांच करती एफएसडीए की टीम। 
विज्ञापन
रायबरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) ने सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षित व शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत यात्रा रूटों पर संचालित छोटे-बड़े करीब दो सौ होटल व ढाबा संचालकों को निगरानी के घेरे में लिया गया है। विभागीय स्तर पर यात्रा से जुड़े तीन रूटों पर दो-दो खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमें तैनात की हैं, जो खाद्य सामग्री में किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई तय करेगी।
विज्ञापन


सावन माह में कांवड़ यात्रा के साथ अन्य पर्वों की धूम रहती है। कांवड़ यात्रियों के लिए विभिन्न स्थानों पर खाद्य सामग्री बांटी जाती है। इस दौरान मिलावटखोरी को रोकने के साथ घटिया खाद्य सामग्री का वितरण रोकने के लिए विभागीय स्तर पर विशेषतौर से सतर्कता बरती जा रही है। एफएसडीए के सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर रूटों पर संचालित 200 से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा से जुड़े मानकों का पूरी सख्ती के साथ पालन कराने का काम पूरी सख्ती से किया जा रहा है।

इसके लिए लखनऊ-प्रयागराज हाईवे के साथ ही त्रिपुला हैदरगढ़ रोड और महराजगंज बाजार कांवड़ यात्रा को लेकर एफएसओ संजय कुमार त्रिपाठी और उदयराज मौर्या जबकि रायबरेली-सलोन वाया प्रतापगढ़ हाईवे पर निगरानी की जिम्मेदारी एफएसओ शेफाली रस्तोगी और कंचनलता तिवारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


उन्नाव से लालगंज, डलमऊ और ऊंचाहार होते हुए प्रतापगढ़ हाईवे पर जाने वाले कांवड़ यात्रियों को बेहतर खाद्य सुविधाएं मुहैया कराने निगरानी का जिम्मा एफएसओ महेंद्र यादव व अभय सिंह संभालेंगे। इसके लिए सभी प्रतिष्ठान संचालकों को रेटलिस्ट लगाने, साइनेज बोर्ड में संचालक का नाम लिखने, कर्मचारियों के मेडिकल टेस्ट के साथ साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देशित किया गया है।

एप से ग्राहक कर सकेंगे शिकायत
खाद्य सामग्री बेचने वाले होटल, ढाबों व अन्य प्रतिष्ठानों में ग्राहकों की संतुष्टि का फीडबैक लेने के लिए एप भी चस्पा कराए जा रहे हैं। इसके माध्यम से ग्राहक किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके साथ ही टोल फ्री नंबर 18001805535 भी सभी दुकानों के गेट पर उपलब्ध होगा। दुकानदारों को अपना फूड लाइसेंस प्रदर्शित करके क्यूआर कोड भी लगाना होगा। क्यूआर कोड को स्कैन कर दुकानदार और दुकान से संबंधित सभी विवरण मोबाइल एप पर प्राप्त किया जा सकेगा।

सावन भर बंद रहेंगी मांस की दुकानें
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने सावन भर जिले में मांस की बिक्री से जुड़ी सभी दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसके चलते मुंशीगंज और मलिकमऊ चौबारा में मीट की दुकानें बंद भी करा दी गई हैं। सभी एफएसओ को अपने-अपने क्षेत्रों में मीट की दुकानें बंद कराने के लिए निर्देशित किया गया है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें