फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 केंद्रों पर तैनात होंगे बाहरी केंद्र व्यवस्थापक

Sun, 31 Jan 2016 12:21 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा-2016 में करीब 20 परीक्षा केंद्रों पर बाहरी केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


बोर्ड से मिले निर्देश के बाद राजकीय व एडेड स्कूलों के शिक्षकों को केंद्र व्यवस्थापक बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र शनिवार को डीआईओएस कार्यालय पहुंच गए हैं।

पैकेटों के मिलान के बाद 1 फरवरी से उनका वितरण शुरू किया जाएगा। अन्य जरूरी प्रपत्र भी बोर्ड से आ गए हैं। 7 फरवरी के बाद प्रशभनपत्रों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


शहर क्षेत्र के आठ परीक्षा केंद्रों के लिए बाहरी केंद्र व्यवस्थापकों की व्यवस्था कर ली गई है। अन्य केंद्रों के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है।

पहली बार केंद्र बने स्कूलों में बाहरी केंद्र व्यवस्थापक तैनात होंगे। इसके अलावा अति संवेदनशील व संवेदनशील केंद्रों पर भी बाहरी केंद्र व्यवस्थापक रहेंगे।

पिछले साल परीक्षा के दौरान बदनाम हुए परीक्षा केंद्रों पर भी बाहर से ही केंद्र व्यवस्थापक भेजा जाएगा। डीआईओएस कार्यालय में केंद्र व्यवस्थापकों की सूची को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


डीएम की अध्यक्षता में बैठक होने के बाद सूची को फाइनल किया जाएगा। डीआईओएस डॉ. विनय मोहन ने बताया कि बदनाम व संवेदनशील केंद्रों पर बाहरी केंद्र व्यवस्थापक रखे जाएंगे।

सदर तहसील के आठ स्कूलों में बाहरी केंद्र व्यवस्थापकों तय हो गए हैं। जल्द ही सूची को डीएम का अनुमोदन लेकर ओके कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें