फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: परिषदीय स्कूलों में 1.94 लाख बच्चे देंगे छमाही परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होंगी, जो 3 दिसंबर तक चलेंगी। इसमें लगभग 1.94 लाख छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के साथ ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्धारित समय सारिणी के अनुसार पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण तरीके से परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2025-26 में अर्द्धवार्षिक परीक्षा एवं मूल्यांकन के संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक ने पत्र भेजा है, जिसके आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित करते हुए पत्र जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होंगी और 3 दिसंबर तक चलेंगी। दो पालियों सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक परीक्षा होगी। इसमें कक्षा एक से आठ तक के लगभग 1.94 लाख बच्चे शामिल होंगे।
कक्षा एक की सिर्फ मौखिक परीक्षा होगी। पहले दिन दोनों पालियों में कक्षा दो से पांच तक के बच्चों की सिर्फ मौखिक परीक्षा होगी, जबकि कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की क्राफ्ट, कृषि, गृह शिल्प, खेल एवं शारीरिक शिक्षा, स्काउटिंग की परीक्षा कराई जाएगी। प्रमुख विषयों की परीक्षाएं 29 नवंबर, 1, 2 व 3 दिसंबर तक कराएंगे, जिसके लिए प्रत्येक कक्षा का तिथिवार एवं पालीवार कार्यक्रम जारी हो चुका है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

डायट में तैयार किए जाएंगे सभी प्रश्नपत्र
बेसिक शिक्षा निदेशक ने परीक्षा एवं मूल्यांकन के बारे में दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत छमाही परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्नपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी जनपद स्तर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की गई है। डायट से मॉडल प्रश्नपत्र उपलब्ध होने के बाद उन्हें मुद्रित कराने की जिम्मेदारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निभानी होगी। परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्नपत्र सभी विद्यालयों तक पहुंचाना होगा। कक्षा एक में सिर्फ मौखिक, कक्षा दो से पांच तक में लिखित एवं मौखिक और कक्षा छह से आठ तक में सिर्फ लिखित परीक्षा होगी। छमाही परीक्षा 50 अंकों की होगी, जिसमें बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न रहेंगे। मूल्यांकन के बाद छमाही परीक्षा के नतीजे अभिभावकों की उपस्थिति में घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें