फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5489 शहरी गरीबों को मिलेगी छत, शासन ने मांगा डीपीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहरी क्षेत्रों में गरीबों को छत मुहैया कराने का काम तेज हो गया है। ऑनलाइन आवेदन के बाद शासन स्तर से 5489 शहरी गरीबों को पीएम आवास देने का लक्ष्य तय किया गया है। इसी लक्ष्य के सापेक्ष सूडा के प्रमुख सचिव ने लाभार्थियों की जांच करके 20 फरवरी तक डीपीआर (डीप प्रोजेक्ट रिपोर्ट) उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं, जिससे जल्द से जल्द गरीबों को छत मुहैया कराई जा सके।
विज्ञापन



गांवों की तरह ही शहरी क्षेत्र के सभी गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत देने का प्रयास किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करीब 3800 गरीबों को पहली व दूसरी किस्त देकर आवासों का निर्माण कराया जा रहा है।


इसके अलावा शासन की मंशा पर ऑनलाइन आवेदन कराए गए थे। आवेदन को संज्ञान में लेते हुए शासन ने जिलावार लक्ष्य तय कर दिया है। इसमें जिले के शहरी क्षेत्र में 5489 गरीबों को और आवास देने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन



प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने पीएम आवास के लिए लक्ष्य तय करने के बाद डूडा को लाभार्थियों की जांच और सत्यापन का काम पूरा करके डीपीआर देने के आदेश दिए हैं, जिससे लक्ष्य के सापेक्ष नए लाभार्थियों को आवास की सुविधा का लाभ दिया जा सके।


प्रमुख सचिव का पत्र आने के बाद शहरी क्षेत्र में लाभार्थियों के सर्वे का काम जल्द ही शुरू कराने का प्रयास शुरू किया गया है। डूडा को 20 फरवरी तक रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद ही लाभार्थियों को आवास के लिए पहली किस्त मिलनी शुरू हो जाएगी।


इनसेट
शहरी क्षेत्र में किसे कितना मिला लक्ष्य
नगर निकाय लक्ष्य
नगर पालिका रायबरेली 1764
नगर पंचायत बछरावां 282
नगर पंचायत डलमऊ 490
नगर पंचायत लालगंज 1406
नगर पंचायत महराजगंज 753
नगर पंचायत नसीराबाद 490
नगर पंचायत परशदेपुर 283
नगर पंचायत सलोन 14
नगर पंचायत ऊंचाहार 07
कुल 5489


वर्जन
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले के शहरी क्षेत्र में सूडा से 5489 लाभार्थियों को आवास देने का लक्ष्य दिया गया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव ने 20 फरवरी तक डीपीआर मांगी है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कराकर रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

- सुधाकांत मिश्रा, पीओ डूडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें