फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। अमेठी जिले के पूरे सुबेदार मजरे धूता गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर लाठी डंडे और फावड़े चले। इसमें एक पक्ष से चार जबकि दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए। दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन



गांव निवासी सुशील कुमार और प्रदीप कुमार के बीच भूमि विवाद चल रहा है। सुबह सुशील दरवाजे की सफाई कर रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई।


बात इतनी बढ़ी की दोनों तरफ से लाठी डंडे और फावड़े चल गए। इसमें एक पक्ष से सुशील कुमार, सतीश कुमार, पूनम, मनीषा घायल हो गए।


छीना झपटी में पूनम की कान की झुमकी खींच ली, जिससे उसका कान फट गया। दूसरे पक्ष से प्रदीप कुमार व रमेश कुमार घायल हुए हैं।


घायलों को सीएचसी दीनशाह गौरा ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर रमेश, सुशील व सतीश कुमार को जिला अस्पताल रेफर किया गया। एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें