एक माह में ओडीएफ होंगे 76 गांव
रायबरेली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को ओडीएफ करने के लिए जिले के 76 नए गांवों को चुना गया है। इन गांवों को एक महीने में ओडीएफ करने के लिए 6380 प्रसाधनों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए गांवों को 3.82 करोड़ रुपये का बजट रिलीज किया गया है। ग्राम प्रधानों को समय से प्रसाधनों का निर्माण कराकर लक्ष्य पूरा करने के आदेश दिए गए हैं।
जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब तक 126 गांवों को ओडीएफ करने का दावा किया गया है। दो दिन पहले स्टेट से आई टीम ने भी ओडीएफ घोषित गांवों का निरीक्षण किया था। शासन ने एक माह में ओडीएफ गांवों की संख्या 200 से अधिक करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शासन से जिले को 3.82 करोड़ रुपये बजट भी मिला है। शासन की मंशा पर 76 नए गांवों को ओडीएफ करने के लिए चिह्नित किया गया है। इन गांवों में 6280 प्रसाधनों के निर्माण के लिए 3.82 करोड़ रुपये रिलीज किए गए हैं। विभाग का प्रयास है कि इन गांवों को एक माह में ओडीएफ घोषित किया जाए।
डीपीआरओ सीके वर्मा का कहना है कि, 76 गांवों को एक महीने में ओडीएफ करने का लक्ष्य रखा गया है। इन गांवों में 6280 प्रसाधनों के निर्माण के लिए 3.82 करोड़ रुपए दिए गए हैं। ग्राम प्रधानों को एक माह शत-प्रतिशत प्रसाधनों का निर्माण कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।