फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी संसदीय क्षेत्र पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
2019 फतह करने का संदेश दे गईं ईरानी
विज्ञापन

रायबरेली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को अमेठी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले सलोन विधानसभा क्षेत्र पहुंची। उन्होंने शिव मंदिर में जाकर माथा टेका। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक दल बहादुर कोरी के घर पहुंचकर विकास कार्यों को लेकर गुफ्तगू की। कहा कि 2019 का चुनाव फतह करने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी जाए। हर वोटर से मुलाकात की जाए। जनता की समस्याओं के निपटारे को प्राथमिकता दी जाए। अमेठी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ की होने वाली जनसभा में भारी तादाद में भीड़ जुटाने का आह्वान भी किया। विधायक ने बताया कि केंद्रीय मंत्री 2019 लोकसभा चुनाव फतह करने के लिए अभी से तैयारी करने का संदेश दे गई हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को अचानक सलोन विधानसभा क्षेत्र के विधायक के उदयपुर गांव पहुंची। सबसे पहले उन्होंने क्षेत्रीय विधायक दल बहादुर कोरी के घर के पास बने शिव मंदिर में मत्था टेका। इसके बाद वहां पर मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर हाल चाल पूछा। इसके बाद राज्यमंत्री सुरेश पासी के साथ विधायक दल बहादुर कोरी के घर पहुंची और वहां पर विकास कार्यों को लेकर गुफ्तगू की। विधायक की बिटिया विजय लक्ष्मी व पत्नी राजकुमारी से हाल चाल पूछा। केंद्रीय मंत्री ने कहा की हमने वादा किया था कि आप विधायक बनेंगे तो बधाई देने घर आऊंगी। घर से निकली केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से अमेठी जनपद में होने वाले जनसभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अभय सिंह, अखिलेश बहादुर, व्यापार मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें