लालगंज सीएचसी से चार दवाओं के नमूने भरे
रायबरेली। सरकारी दवाएं मानक पर खरी हैं या नहीं, इसकी जानकारी के लिए डीआई दीपक शर्मा ने सोमवार को लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के औषधि भंडार कक्ष में छापा मारा। भंडार कक्ष से दवाओं के चार नमूने भरे गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। औषधि निरीक्षक ने सुबह लालगंज सीएचसी के औषधि भंडार कक्ष में छापा मारा। उन्होंने भंडार कक्ष प्रभारी से दवाओं की जानकारी ली। साथ ही दवाओं का स्टॉक चेक किया। दवाओं का रखरखाव और बेहतर करने के निर्देश दिए। डीआई ने बताया कि पोवीडॉन आयोडीन ट्यूूप, अटोरवास्टेटिन टैबलेट, डाक्सोडाइक्लीन कैप्सूल और कोर्ट्रल टैबलेट दवाओं के नमूने भरे गए हैं। इन दवाओं को जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा गया है। ब्यूरो