फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों की सौ मीटर दौड़ में निलेश, चांदनी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांगों की फर्राटा दौड़ में निलेश व चांदनी अव्वल
विज्ञापन

रायबरेली। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में दिव्यांगों के लिए वातावरण सृजन कार्यक्रम-2017 का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांगों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से निलेश और बालिका वर्ग से चांदनी ने बाजी मारी।
बालकों की 100 मीटर दौड़ में इंटर कॉलेज रायपुर दुधवन के निलेश प्रथम, जीआईसी अटौरा बुजुर्ग के अनुराग सिंह द्वितीय, इंटर कॉलेज रायपुर दुधवन के रोहित तृतीय, बालिका वर्ग में बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज की चांदनी प्रथम, जीआईसी हलोर की नीशू पटेल द्वितीय, बरखंडी विद्यापीठ की रूही तृतीय रही। कुर्सी दौड़ में बैसवारा इंटर कॉलेज के विपुल को पहला, बरखंडी विद्यापीठ के हर्षित कुमार को दूसरा, अटरा इंटर कॉलेज के अमन कुमार को तीसरा स्थान मिला। चित्रकला प्रतियोगिता में जीआईसी हलोर की नीशू पटेल ने पहला, लाल ऋषि कन्या इंटर कॉलेज की उमेरा बानो ने दूसरा, बरखंडी विद्यापीठ की रूही ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक गिरदारी लाल कोली तथा लेखाधिकारी (माध्यमिक) विजय शंकर तिवारी ने दीप प्रज्वलन से किया। कार्यक्रम संयोजक जीआईसी प्रधानाचार्य टीपी सिंह ने आभार जताया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर भोलाकांत मिश्र, विकास कुमार साहू, मो. अनीस, आशीष सिंंह, विजय तिवारी, विश्वनाथ प्रसाद रावत, इंद्रेश कुमार, प्रसून पांडेय, गिरजा शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें