फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव 25 को

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव 25 को
विज्ञापन

रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई का चुनाव कार्यक्रम तय कर दिया गया है। साथ ही संगठन के केंद्रीय कार्यालय ने निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति भी कर दी है। जिला इकाई का चुनाव 25 दिसंबर को राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक इंटर कॉलेज में होगा।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष जगजीवन प्रसाद शुक्ल और मंत्री धर्मेश नारायण दीक्षित ने बताया कि केंद्रीय कार्यालय ने अमेठी जिलाध्यक्ष एवं फैजाबाद मंडल के मंत्री शिवभूषण उपाध्याय को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। चुनाव के लिए तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार 24 दिसंबर को 2 बजे मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 से 3 बजे तक मतदाता सूची पर आपत्तियां मांगी जाएंगी और उसका निस्तारण 25 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से 11.30 बजे तक होगा। इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। 25 दिसंबर को पूर्वाह्न 11.30 बजे से 12 बजे तक नामांकन, दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक जांच, 12.30 बजे से 1 बजे तक नाम वापसी और 1 बजे से 1.30 बजे तक प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। इसके बाद यदि जरूरी हुआ तो दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के बाद मतगणना कराई जाएगी और परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें