फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र और चालक का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र और चालक का अपहरण, ग्रामीणों ने तीन आरोपी दबोचे
विज्ञापन

खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक जीप पर सवार पांच लोगों ने एक दुकानदार के बेटे को तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। पास में बैठे दुकानदार के ट्रैक्टर चालक ने विरोध किया तो उसे भी जीप में भर लिया। उन्नाव-रायबरेली सीमा पर स्थित बेहटा सातनपुर गांव के पास पहुंचकर छात्र और ट्रैक्टर चालक को जानलेवा हमला करके वाहन से फेंक दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। ग्रामीणों ने जीप सवार तीन लोगों को दबोच लिया, जबकि दो लोग ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहे। घायल छात्र उन्नाव जिले के त्रिवेणी इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है।
विज्ञापन

खीराें थाना क्षेत्र के जेनापुर मजरे खीरों निवासी सर्वेश सिंह ने बताया की खीरों कस्बा के पाहो तिराहा पर बालाजी स्टील नाम से सीमेंट, मौरंग, सरिया आदि की दुकान है। सोमवार दोपहर बेटा अभय और उसका ट्रैक्टर चालक वसीम खान साथ बैठे थे। इसी दौरान एक जीप सवार पांच लोग दुकान पहुंचे। उसके बेटे के सिर में तमंचा लगाकर 37,500 रुपये व ट्रैक्टर की चाभी छीन ली। उसके बेटे के अपहरण का ड्राइवर के विरोध करने पर चालक को जीप में डालकर ट्रैक्टर लेकर अतरहर रोड पर जाने लगे। बेहटा सातनपुर गांव के पास चालक और बेटे को घायल करके गिरा दिया। दोनों के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े। उन्होंने जीप समेत तीन लोगों को पकड़ लिया। 100 नंबर पर फ ोन करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर खीरों थाने पहुंचाया। दुकानदार सर्वेश सिंह ने जीप सवार पांच लोगों के खिलाफ बेटे व चालक के अपहरण की तहरीर दी। थानाध्यक्ष खीरों संजय सिंह ने बताया कि पकड़ी गई जीप के साथ तीन लोगों को थाने लाया गया है। तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें