फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: उल्टी-दस्त के चपेट में आए सात बच्चों समेत 17 भर्ती

Fri, 17 Apr 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-बछरावां। अचानक बढ़ी तेज गर्मी के कारण उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ गए हैं। बृहस्पतिवार को सात बच्चों समेत 17 मरीजों को भर्ती कराया गया। इसमें जिला अस्पताल में आठ और बछरावां सीएचसी में नौ मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। उधर, ओपीडी में भी बुखार और उल्टी-दस्त के ज्यादा मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त के चपेट में आने के बाद जानवी (4), अयान (3), सार्थक (1), आयुष (13), उच्चतम (1), उमेंद्र (18) आदि मरीजों को भर्ती कराया गया। उधर, बछरावां सीएचसी में रमाकांत (40), सीमा (26), दीपू (3), रामश्री (22), सीमा (26), दीपू (4), हरिशंकर (4), मोतीलाल (7), अन्यया (8) आदि मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
चिकित्सक डॉ. प्रभात मिश्रा ने बताया कि अचानक गर्मी बढ़ने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। बढ़ती गर्मी में लोग ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। बासी खाना खाने से बचें और ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ व ताजा खाने का प्रयोग करें। समस्या होने पर मरीज को अस्पताल लाकर इलाज शुरू कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें