रायबरेली में सर्जिकल स्ट्राइक का मंचन करतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर रविवार को कस्बे में छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई। रैली में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का मंचन किया। छात्राओं द्वारा किए मंचन की लोगों ने जमकर सराहना की।
सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर से घोष के साथ निकाली गई। रैली मेन रोड होते हुए करुणा बाजार चौराहे पर समाप्त हुई। करुणा बाजार चौराहे पर छात्राओं द्वारा पाकिस्तान में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का मंचन किया गया।
छात्राओं ने आतंकी कैंपों पर हमला बोला और आतंकवादियों को मार गिराया। छात्राओं द्वारा की गई प्रस्तुति की लोगों ने जमकर सराहना की। इस मौके पर प्रदीप कुमार मिश्र, संग्राम सिंह, सूर्यकांत मिश्र आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा गांधी चौराहे पर स्थित गांधी चबूतरे पर बनी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करे उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उधर तहसील, ब्लॉक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोतवाली, विद्यालयों में भी महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर की जयंती पर झंडारोहण किया गया।