फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 पीठासीन व 19 प्रथम मतदान अधिकारी गैरहाजिर

Sat, 03 Oct 2015 11:51 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी को पांच अक्तूबर तक कार्यालय में संपर्क करने का आदेश दिया गया है। नहीं आने पर सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों के विभागाध्यक्षों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


एक अक्तूबर से पीठासीन और प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण फिरोज गांधी सभागार में चल रहा था। शनिवार को इसका समापन हुआ। तीन दिन में 36 कर्मचारी प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए।

सभी को चेतावनी दी गई है, कि पांच अक्तूबर को कार्यालय में उपस्थिति दर्ज न कराने पर केस दर्ज करा दिया जाएगा। डीडीओ आरएन सिंह ने बताया कि सभी को एक और मौका दिया गया। इसके बाद केस किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में शामिल न होने वाले पीठासीन अधिकारियों में प्रियंका सिंह, देवेंद्र सिंह, अनूप कुमार मिश्रा, सीताराम वर्मा, बिंदा प्रसाद त्रिवेदी, उमेश शंकर पांडेय, महेश कुमार तिवारी, हरि प्रकाश सिंह, शंकर प्रताप सिंह, धनंजय सिंह, मान सिंह, कामतानाथ सिंह, काशी नरेश सिंह, कलदीप, धनेश कुमार गौर, कुलदीप कुमार, जितेंद्र कुमार शामिल हैं।

इसके अलावा प्रथम मतदान अधिकारियों में अशोक कुमार मिश्र, अरविंद कुमार, मुमताजुद्दीन अहमद, कृष्ण मगन मिश्रा, सुरेश कुमार, दिनेश कुमार, कविता मिश्रा, राजेश कुमार तिवारी, राजेश कुमार, प्रमोद कुमार मिश्रा, अनूप कुमार, शेष कुमार, अजय प्रताप सिंह, विवेक कुमार, दिनेश कुमार, राधा मोहन यादव, शिव प्रकाश दीक्षित, सुखमी लाल वर्मा और राजेश कुमार हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें