फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में रायबरेली अव्वल

Sat, 03 Oct 2015 11:46 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एथलेटिक्स खेलों में बालिका वर्ग की 200 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 100 मीटर दौड़ में रायबरेली प्रथम, बाराबंकी द्वितीय, अंबेडकर नगर तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन


इसमें रायबरेली की जया त्रिवेदी प्रथम, शिवालिका रावत संयुक्त रूप से प्रथम, बाराबंकी की सौम्या द्वितीय और आस्था सिंह तृतीय स्थान पर रही।

गोला फेंक में प्रिया तिवारी प्रथम, शिवानी वर्मा द्वितीय, प्रिया सिंह तृतीय, तरुण वर्ग बालक त्रिकूद खेल में मिलन कुमार प्रथम, अभिषेक गुप्ता द्वितीय, दीपांकुर तृतीय स्थान पर रहे।

गोला फेंक में सुहेल प्रथम, प्रांजल श्रीवास्तव द्वितीय, रवि प्रकाश तृतीय पर रहे। बालकों की तीन हजार मीटर दौड़ में शिवम यादव, बालिका में शिवालिका, भाला फेंक तरुण वर्ग बालिका में महिमा और बालक में प्रशांत पहले स्थान पर रहे। पांच हजार मीटर दौड़ बालक में रवि प्रकाश, बालिका में अर्पिता अव्वल रही।
विज्ञापन


तरुण वर्ग ऊंची कूद में संध्या, त्रिकूद में आदित्य, साक्षी पांडेय ने पहला स्थान प्राप्त किया। एनटीपीसी समूह महाप्रबंधक राकेश सैमुएल, महाप्रबंधक प्रोजेक्ट संजय मदान, सोनी चड्ढा आदि ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें